फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   accident

ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

Wed, 23 Dec 2020 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
accident
ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जनकौर में बुधवार दोपहर बाद पेश आए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला के साथ स्कूटी पर सवार एक बच्चे समेत तीन लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब के खेड़ा गांव के एक परिवार के चार लोग ऊना के साथ लगते गांव अबादा वराना में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद घर वापिस लौट रहे थे। इस दौरान जनकौर के पास उनकी स्कूटी की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में घायल हुए लोगों में पूजा, रजनी व जीवन कौर उसके आठ वर्षीय बेटे सक्षम को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने जीवन कौर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक महिला की पहचान जीवन कौर पत्नी जयचंद निवासी गांव खेड़ा पंजाब के रूप में हुई है। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed