फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   accident, 5 injuried

इनोवा का टायर फटा, पांच घायल

Sat, 06 Jun 2015 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 06 Jun 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
अंब(ऊना) । क्षेत्र के मुबारिकपुर चिंतपूर्णी मार्ग पर एक इनोवा गाड़ी का पिछला टायर फटने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढांक से जा टकराई। वहीं गाड़ी में सवार छह लोगों में से पांच को चोटें आई। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पास के चिकित्सालय में पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। वहीं चालक को अन्य लोग होशियारपुर ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रमेश चेतन अपने दोस्तों के साथ धर्मशाला जा रहे थे कि मुबारिकपुर के पास इनोवा गाड़ी का टायर अचानक फट गया। जिसकी वजह से चालक गाड़ी को संभाल नहीं पाया एवं गाड़ी सड़क के दूसरी ओर ढांक से जा टकराई। चालक मनजीत सिंह के अलावा रमेश चेतन एवं उनके साथी अजमेर सिंह, महिपाल सिंह, कर्मजीत सिंह को भी चोटें आई। सभी घायलों को स्थानीय लोग मुबारिकपुर स्थित निजी चिकित्सालय ले गए जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ। बताया जा रहा है कि चालक को सांस की बीमारी के चलते होशियरपुर ले गए। अंब थाना ट्रैफिक इंचार्ज दुनी चंद ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं । घटना की जानकारी के बाद घटना स्थल का दौरा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed