फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ABVP protest over parking in Una college campus

ऊना कॉलेज परिसर में वाहन पार्क करने को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Thu, 02 Sep 2021 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
ABVP protest over parking in Una college campus
ऊना कालेज में आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Una
ऊना। डिग्री कॉलेज ऊना में पार्किंग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और कॉलेज प्रबंधन के बीच विवाद शुरू हो गया है। छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप लगाया है कि कॉलेज में पढ़ाने वाले प्राध्यापक अपनी गाड़ियां कैंपस में जगह-जगह खड़ी कर देते हैं। यदि कोई छात्र अपने वाहन को पार्किंग से बाहर किसी जगह खड़ी करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

इसको लेकर एबीवीपी ने वीरवार को ऊना कॉलेज में प्रदर्शन किया गया। एबीवीपी के कॉलेज के इकाई अध्यक्ष अभिषेक बसरान ने कहा कि जब कैंपस में पार्किंग के लिए एक स्थान को चुना गया है, तो सभी गाड़ियां वहीं खड़ी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉलेज में जगह-जगह खड़ी प्राध्यापकों की गाड़ियों के पास यदि कोई छात्र-छात्रा खड़े हो जाएं तो उनसे उनका पहचान पत्र छीन लिया जाता है। इतना ही नहीं छात्रों को जुर्माना भी लगाया किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज प्रबंधन की दोहरी नीति पर सवाल खड़े किए हैं। इस मौके पर तहसील संयोजक चदंन सेखड़ी, नगर मंत्री मुकुल ठाकुर, विशाल राणा, तरुण ठाकुर, आशुतोष राणा, अरुण कौशल, अनमोल राणा, अनुराग कौशल, अंचल राणा, अंकिता, शालिनी, शामली, भूपिंद्र कौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने बताया कि छात्रों के लिए पार्किंग की सुविधा दी गई है। इस मामले पर छात्र संगठन कार्यालय में आकर बातचीत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed