{"_id":"6131072d8ebc3eb3b44d766e","slug":"abvp-protest-over-parking-in-una-college-campus-una-news-sml382499922","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना कॉलेज परिसर में वाहन पार्क करने को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना कॉलेज परिसर में वाहन पार्क करने को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ऊना कालेज में आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। डिग्री कॉलेज ऊना में पार्किंग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और कॉलेज प्रबंधन के बीच विवाद शुरू हो गया है। छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप लगाया है कि कॉलेज में पढ़ाने वाले प्राध्यापक अपनी गाड़ियां कैंपस में जगह-जगह खड़ी कर देते हैं। यदि कोई छात्र अपने वाहन को पार्किंग से बाहर किसी जगह खड़ी करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
इसको लेकर एबीवीपी ने वीरवार को ऊना कॉलेज में प्रदर्शन किया गया। एबीवीपी के कॉलेज के इकाई अध्यक्ष अभिषेक बसरान ने कहा कि जब कैंपस में पार्किंग के लिए एक स्थान को चुना गया है, तो सभी गाड़ियां वहीं खड़ी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉलेज में जगह-जगह खड़ी प्राध्यापकों की गाड़ियों के पास यदि कोई छात्र-छात्रा खड़े हो जाएं तो उनसे उनका पहचान पत्र छीन लिया जाता है। इतना ही नहीं छात्रों को जुर्माना भी लगाया किया जाता है।
उन्होंने कॉलेज प्रबंधन की दोहरी नीति पर सवाल खड़े किए हैं। इस मौके पर तहसील संयोजक चदंन सेखड़ी, नगर मंत्री मुकुल ठाकुर, विशाल राणा, तरुण ठाकुर, आशुतोष राणा, अरुण कौशल, अनमोल राणा, अनुराग कौशल, अंचल राणा, अंकिता, शालिनी, शामली, भूपिंद्र कौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने बताया कि छात्रों के लिए पार्किंग की सुविधा दी गई है। इस मामले पर छात्र संगठन कार्यालय में आकर बातचीत करें।