फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ABVP launches a relay hunger strike against the fee hike.

Una News: फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी ने शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल

Thu, 13 Aug 2026 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 13 Aug 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
ABVP launches a relay hunger strike against the fee hike.
विज्ञापन

ऊना। फीस वृद्धि के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ऊना इकाई ने बुधवार को महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। छात्रों ने फीस वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद एबीवीपी ने आंदोलन को और तेज करते हुए मांग पूरी होने तक क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करने का एलान किया। छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग भी प्रदर्शन के दौरान प्रमुखता से उठाई गई।
इकाई अध्यक्ष सूर्य शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय कभी आम और गरीब परिवारों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करने का महत्वपूर्ण माध्यम रहा है, लेकिन हाल में की गई फीस वृद्धि से गरीब और मध्य वर्गीय परिवारों के छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में परिवार कृषि, बागवानी और छोटी नौकरियों पर निर्भर हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई, रहने और खाने का खर्च उठाना पहले ही चुनौतीपूर्ण है। फीस में बढ़ोतरी से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्होंने प्रशासन से फीस वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग की। वहीं छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

उधर, कालेज प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने बताया कि भूख हड़ताल को लेकर किसी प्रकार की सूचना उन्हें नहीं दी गई। जो विद्यार्थी प्रदर्शन में शामिल है, वे समस्या या मांग का हल बातचीत के जरिये भी कर सकते हैं। बातचीत के लिए कोई छात्र उनके कार्यालय नहीं आया। कुछ कोर्स की फीस में बढ़ोतरी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जरूरी है। क्योंकि कुछ कोर्स ऐसे हैं, जिनका खर्च संस्थान प्रबंधन ही उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article