फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Aarushi Thakur won the gold medal in LLB.

Una News: एलएलबी की पढ़ाई में आरुषि ठाकुर ने हासिल किया स्वर्ण पदक

Sun, 14 Dec 2025 04:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 04:36 PM IST
विज्ञापन
Aarushi Thakur won the gold medal in LLB.
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के गांव मैडी की बेटी आरुषि ठाकुर ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आरुषि ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से एलएलबी की पढ़ाई में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) हासिल किया है। आरुषि पुत्री अमित ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा पीएस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैड़ी से हुई। बारहवीं कक्षा में उन्होंने पूरे हिमाचल प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन

कॉलेज की पढ़ाई के दौरान भी आरुषि ने अपनी लग्न बरकरार रखी। उन्होंने महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब से बीकॉम की डिग्री पूरी की। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वे आठवें स्थान पर रहीं। आरुषि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा प्यारा सिंह डढवाल (सेवानिवृत्त केंद्र मुख्याध्यापक), अपनी दादी सावित्री देवी (सेवानिवृत्त केंद्र मुख्याध्यापिका), अपने माता-पिता, परिवारजनों और शिक्षकों को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed