फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   AAP, which was missing since the assembly elections, has increased its activity

Una News: विधानसभा चुनाव के बाद से गायब चल रही आप ने बढ़ाई सक्रियता

Mon, 18 Aug 2025 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
AAP, which was missing since the assembly elections, has increased its activity
संगठन मजबूती और आगामी पंचायती चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रोत्साहित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद से निष्क्रिय रही आम आदमी पार्टी ने अब सक्रियता बढ़ा दी है। कार्यकर्ताओं को संगठित करने के लिए पार्टी ने कार्यकर्ता संवाद अभियान शुरू किया, जिसके तहत सोमवार को ऊना में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता ऋतुराज गोविंद झा मुख्य अतिथि रहे। सह-प्रभारी विजय फुलारा, प्रदेश प्रवक्ता सुषमा शर्मा, अध्यक्ष सुरजीत सिंह, उपाध्यक्ष पूर्ण चंद व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सम्मेलन का उद्देश्य आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं से संवाद और पार्टी की प्रदेश में पैठ मजबूत करना रहा। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मुद्दों पर सुझाव दिए, जिन पर केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने विचार किया। ऋतुराज झा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को उठाने का आह्वान किया, जबकि विजय फुलारा ने पंचायती चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। समापन पर ऋतुराज झा ने कहा कि यह सम्मेलन प्रदेश में पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। ऊना जिले के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed