{"_id":"6862770461544ff6ac0196d1","slug":"aam-aadmi-party-will-start-a-campaign-to-strengthen-the-party-una-news-c-93-1-una1002-157742-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पार्टी की मजबूती के लिए आम आदमी पार्टी शुरू करेगी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पार्टी की मजबूती के लिए आम आदमी पार्टी शुरू करेगी अभियान
विज्ञापन
तीन जुलाई से सात दिवसीय जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का होगा पांच जिलाें में आयोजन
पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत के लिए कार्यकर्ताओं को करेंगे संगठित
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देने और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी रितुराज गोविंद झा और सह-प्रभारी विजय फुलारा 3 जुलाई से सात दिवसीय जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के दौरे पर निकल रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता सुषमा शर्मा ने बताया कि यह संवाद सम्मेलन प्रथम चरण में प्रदेश के पांच जिलों मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर में आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और आगामी पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित करना है। सुषमा शर्मा ने कहा कि प्रदेश आज गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है और जनता को एक वैकल्पिक राजनीति की आवश्यकता है। आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर प्रतिबद्ध है और युवाओं से आह्वान करती है कि वे प्रदेश की बेहतरी के लिए पार्टी से जुड़ें। 3 जुलाई को मंडी जिला, 4 जुलाई को कुल्लू, 5 और 6 जुलाई को कांगड़ा जिला, 7 जुलाई को चंबा, 8 जुलाई को हमीरपुर जिला में पार्टी के कार्यक्रम तय हुए। पार्टी ने इस दौरे के लिए प्रदेशभर से 22 नेताओं की एक केंद्रीय टीम भी गठित की है, जो प्रभारी एवं सह-प्रभारी के साथ मिलकर जिलों में कार्यकर्ताओं से संवाद करेगी। इस टीम में प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्णचंद और शेर सिंह ठाकुर, लोकसभा अध्यक्ष राकेश चमन आजटा, महिला विंग की नैना सिंह, रीता ठाकुर और प्रवक्ता बलदेव राज सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पार्टी का मानना है कि जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की सफलता की कुंजी है।