फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A youth caught with 102 grams of chitta was sent on four-day remand.

Una News: 102 ग्राम चिट्टा सहित पकड़ा युवक चार दिन की रिमांड पर भेजा

Fri, 09 Jan 2026 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
A youth caught with 102 grams of chitta was sent on four-day remand.
आरोपी को मिला चार दिन का पुलिस रिमांड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) ऊना की टीम ने वीरवार को 102 ग्राम चिट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। आरोपी को 12 जनवरी को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाएगी और मामले में कुछ और गिरफ्तारी की संभावना है।
जानकारी के अनुसार थाना बंगाणा पुलिस को वीरवार को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक नशीले पदार्थ लेकर लठियाणी क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव नलूट लठियाणी के समीप नाका लगाया। इस दौरान एक युवक को संदेह के आधार पर रोका गया और तलाशी लेने पर उसके पास से 102 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विशाल सिंह राणा, निवासी ग्राम पुखरा, डाकघर जखेड़ा, जिला ऊना के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कड़ी जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी जानकारी के मामले में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed