फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A young man returning from a wedding was attacked, a case was registered.

Una News: शादी से लौट रहे युवक पर किया हमला, मामला दर्ज

Sat, 18 Oct 2025 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from a wedding was attacked, a case was registered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के तहत जोड़वड़ के समीप एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। सोनू कुमार पुत्र वेली राम निवासी वार्ड नंबर चार धर्मशाला महंता खास, तहसील अंब ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में आरोप लगाया है कि वह 11 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे दोस्त कर्मचंद और राजेश के साथ पक्का टियाला से एक शादी समारोह से लौट रहा था। जोड़वड़ से करीब तीन सौ मीटर पीछे वाहन से उतरा और लघु शंका करने लगा। तभी अचानक किसी ने पीछे से हमला कर दिया। हमलावर गांव का रहने वाला संजीव कुमार उर्फ शिंदा पुत्र लेख राज था। आरोपी ने पत्थर से सिर और चेहरे पर कई वार किए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से वाहन में बैठकर भाग गया, जबकि घायल को उसके साथी घर ले आए और बाद में उपचार के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed