फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A young man from Mumbai, who went on a tour of India, was honored in Chintpurni.

Una News: भारत भ्रमण पर निकला मुंबई का युवक चिंतपूर्णी में किया सम्मानित

Sun, 17 May 2026 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 17 May 2026 06:32 AM IST
विज्ञापन
A young man from Mumbai, who went on a tour of India, was honored in Chintpurni.
भरवाईं (ऊना)। मुंबई का युवक नितेश शर्मा इलेक्ट्रिक बाइक पर पूरे भारत की यात्रा कर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पेशे से म्यूजिक टीचर नितेश ने अप्रैल 2024 में अपनी भारत यात्रा शुरू की थी और अब तक कई राज्यों का सफर तय करते हुए हिमाचल प्रदेश पहुंच चुका है।
विज्ञापन

उसका उद्देश्य केवल घूमना नहीं बल्कि देश की संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक सुंदरता को करीब से जानना है। नितेश शर्मा ने बताया कि लंबे समय से उसका सपना था कि वह पूरे भारत को नजदीक से देखे और लोगों की जीवनशैली को समझे। इसी सपने को पूरा करने के लिए उसने इलेक्ट्रिक बाइक से यात्रा शुरू की।
विज्ञापन

उसने बताया कि उसकी बाइक को हर चार घंटे बाद चार्ज करना पड़ता है, जिसके चलते उसे कई बार रास्ते में रुककर चार्जिंग की व्यवस्था करनी पड़ती है।
यात्रा के दौरान कई चुनौतियां भी सामने आईं। नितेश ने बताया कि सफर के दौरान वह तीन बार सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ लेकिन इसके बावजूद उसका हौसला नहीं टूटा और उसने यात्रा जारी रखी। उसका कहना है कि अलग-अलग राज्यों में लोगों से मिला प्यार, अपनापन और सहयोग ही उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed