फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A woman got electrocuted in Baroh village

Una News: बड़ोह गांव में करंट की चपेट में आई महिला

Fri, 16 May 2025 08:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
A woman got electrocuted in Baroh village
विद्युत सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घनारी (ऊना)। बड़ोह गांव में नल से बर्तन धोते समय कविता जसवाल करंट की चपेट में आकर अचेत हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन घटना ने क्षेत्र में बिजली सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पीड़िता के पति निशांत जसवाल ने बताया कि उनके घर में लंबे समय से बिजली करंट की समस्या बनी हुई है। इसकी शिकायतें विद्युत विभाग को दी गईं, पर स्थायी समाधान नहीं निकला। उन्होंने क्षेत्र में बिजली चोरी की आशंका जताई है।


स्थानीय लोगों ने बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की मांग की है। सहायक अभियंता अभिलाष कुमार ने बताया कि बड़ोह गांव में फिर से जांच टीम भेजी जाएगी और क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed