फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A warning protest against corruption will be held on February 3.

Una News: भ्रष्टाचार के खिलाफ तीन फरवरी को दिया जाएगा चेतावनी धरना

Fri, 30 Jan 2026 07:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
A warning protest against corruption will be held on February 3.
धरने को लेकर नंगल में बनाई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल तहसील में भ्रष्टाचार और आम जनता की परेशानियों के खिलाफ वामपंथी दल सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की संयुक्त बैठक में तहसील परिसर में चल रही अव्यवस्था पर गहरा रोष जताया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि तीन फरवरी को तहसील के सामने विशाल चेतावनी धरना दिया जाएगा। बैठक में कामरेड सुरजीत सिंह ढेर, दविंदर नंगली, सुशील कुमार और शिंगारा सिंह ने आरोप लगाया कि नंगल तहसील में जमीन रजिस्ट्री, विरासत का इंतकाल और राजस्व रिकॉर्ड सुधार के लिए रिश्वत ली जा रही है। इस कारण आम जनता को मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने प्रशासन की अनदेखी के चलते बिचौलियों और भ्रष्ट अधिकारियों को सत्ता में होने का आरोप लगाया और मांग की कि गांवों में रजिस्ट्री प्रक्रिया तुरंत सुचारु की जाए ताकि गरीब लोगों को अपने जमीन के छोटे टुकड़े बेचने में सुविधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed