फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A tractor overloaded with straw got stuck on the road, causing a four-hour traffic jam.

Una News: तूड़ी से ओवरलोड ट्रैक्टर सड़क पर फंसा, चार घंटे लगा जाम

Sun, 26 Apr 2026 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 26 Apr 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
A tractor overloaded with straw got stuck on the road, causing a four-hour traffic jam.
घनारी (ऊना)। गगरेट क्षेत्र की तहसील घनारी के गांव दियोली में शनिवार शाम करीब 6 बजे तूड़ी से ओवरलोड भरा एक ट्रैक्टर सड़क के बीचोंबीच खड़ा हो गया। ‎करीब चार घंटे तक सड़क पूरी तरह जाम हो गई लेकिन न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी दिखाई दिया। लोग घंटों तक परेशान होते रहे। एंबुलेंस और जरूरी सेवाएं भी प्रभावित होने का खतरा बना रहा लेकिन सिस्टम गहरी नींद में सोता रहा। आने जाने वाले लोगों में भारी रोष है। उनका कहना है कि सड़कों पर नियम-कानून का खुलेआम मजाक उड़ाया जा रहा है लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। लोगों ने एसपी ऊना से तुरंत हस्तक्षेप कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और इस लापरवाही पर लगाम लगाने की मांग की है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ का कहना है कि जल्द ही इस दिशा में उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed