{"_id":"69bfec2f24363deb0b0095a8","slug":"a-three-storey-building-will-be-constructed-for-pg-classes-in-jogindernagar-college-una-news-c-90-1-ssml1025-190052-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जोगिंद्रनगर कॉलेज में पीजी कक्षाओं के लिए बनेगा तीन मंजिला भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जोगिंद्रनगर कॉलेज में पीजी कक्षाओं के लिए बनेगा तीन मंजिला भवन
विज्ञापन
विकास की बात
एक साथ दो हजार विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए मिलेगा वातानुकूल सुविधाओं का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कक्षाओं के लिए नया तीन मंजिला भवन तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही ओपन पुस्तकालय की सुविधाओं का विस्तार करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने की योजना बनाई गई है।
महाविद्यालय प्रशासन ने एक साथ 2,000 विद्यार्थियों के लिए वातानुकूलित पढ़ाई की सुविधा देने के लिए इस योजना का प्रारूप तैयार किया है, जिसे शिक्षा विभाग के निदेशक ने भी सराहा है। जानकारी के अनुसार नए तीन मंजिला भवन में स्नातक (बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए और बीबीए) के छात्रों के लिए आधुनिक कक्षाएं होंगी। इसके अलावा भवन में एक विशेष सेक्शन आरक्षित किया जाएगा, जहां छात्र अपनी रूचि के अनुसार स्किल-बेस्ड कक्षाओं में पढ़ाई कर सकेंगे। वर्तमान में महाविद्यालय में लगभग 1,700 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, और 59 शिक्षक एवं शैक्षणिक स्टाफ शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत हैं। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की सुविधाओं और संसाधनों के विकास के लिए प्रस्तावित योजना का स्वरूप शिक्षा विभाग को सैद्धांतिक मंजूरी के लिए भेजा है। योजना की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की हिदायत दी गई है। प्राचार्य प्रकाश चौहान ने बताया कि विद्यार्थी हित में इसे जल्द पूरा किया जा रहा है ताकि प्रस्तावित बजट का शीघ्र उपयोग किया जा सके।