फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A stone bounced off a car tyre and hit a man in the chest, killing him.

Una News: गाड़ी के टायर से उछलकर सीने में लगा पत्थर, व्यक्ति की मौत

Tue, 14 Oct 2025 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
A stone bounced off a car tyre and hit a man in the chest, killing him.
ऊना शहर के सटे मलाहत गांव में हुआ दर्दनाक हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। थाना ऊना के अंतर्गत गांव मलाहत में एक दर्दनाक हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजिंदर उर्फ बॉबी पुत्र अमर नाथ निवासी वार्ड-3, गांव मलाहत के रूप में हुई है। ऊना पुलिस ने मंगलवार को शव का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार राजिंदर उर्फ बॉबी निवासी मलाहत सोमवार शाम गांव में सड़क किनारे से जा रहा था। इसी दौरान सड़क से गुजर रही इनोवा गाड़ी के टायर से एक पत्थर उछलकर सीधे राजिंदर की सीने में जा लगा। सीने में दर्द होने के बाद राजिंदर घर चला गया और पूरी बात बताई। कुछ देर बाद राजिंद्र अचेत हो गया, जिस पर परिजन राजिंद्र को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना ऊना की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed