फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A sports stadium being built at a cost of Rs 70 lakh in Sauwal will give wings to the hopes of the youth.

Una News: साऊवाल में 70 लाख से बन रहा खेल स्टेडियम, युवाओं की उम्मीदों को लगेंगे पंख

Fri, 23 Jan 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 23 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A sports stadium being built at a cost of Rs 70 lakh in Sauwal will give wings to the hopes of the youth.
खेल स्टेडियम को समतल करने में जुटी जेसीबी। संवाद।
साऊवाल (ऊना)। हीरानगर ग्राम पंचायत के युवाओं के लिए साऊवाल में 70 लाख रुपये की लागत से खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य किया जा रहा है। 16 कनाल भूमि में स्टेडियम का निर्माण कार्य वर्तमान में युद्ध स्तर पर चला हुआ है। यहां पर कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबाल, जिम के अलावा 300 मीटर का ट्रैक भी बनाया जाएगा। क्षेत्र में स्टेडियम बनने से युवाओं की खेल के प्रति उम्मीदों को जहां एक ओर पंख लगेंगे तो वहीं दूसरी ओर खेल गतिविधियों में भी युवाओं का रुझान बढ़ेगा। लोक निर्माण विभाग हरोली की ओर से खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है और वर्तमान में खेल स्टेडियम को समतल करने के लिए पूरी मशीनरी धरातल पर जुट गई है। स्टेडियम के चारों ओर दर्शक दीर्घा का भी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि फरवरी 2026 तक खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा और क्षेत्र की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। बता दें कि क्षेत्र में खेल स्टेडियम स्थापित होने से युवाओं को खेल के अवसर के साथ-साथ ही खुद के फिजिकल फिटनेस से लेकर के खेल क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित होंगे। बताया जा रहा है कि भविष्य में यहां पर ड्रेस चेंजिंग रूम के अलावा शौचालय और अन्य सुविधाएं भी जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग हरोली के अधिशासी अभियंता इंजीनियर बलदेव सिंह का कहना है कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के दिशा-निर्देशों के तहत 70 लाख रुपये की लागत से खेल स्टेडियम का सपना पूरा होने जा रहा है और फरवरी 2026 तक काम पूरा होने का लक्ष्य रखा है। उसके बाद विधिवत रूप से यह खेल स्टेडियम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

साऊवाल निवासी जसप्रीत सिंह का कहना है कि युवाओं की स्टेडियम की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने जा रही है। क्षेत्र के युवाओं के लिए उपमुख्यमंत्री की यह बड़ी सौगात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साऊवाल निवासी सतविंद्र सिंह का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में कोई भी स्टेडियम नहीं था। अब अपना स्टेडियम होने से खेल में अभ्यास करने की मदद युवाओं को मिलेगी।

हीरानगर निवासी हरदीप सिंह का कहना है कि नशे को छोड़कर युवाओं का रुझान खेल की ओर बढ़ाने की दिशा में यह स्टेडियम काफी फायेदमंद होगा। यहां पर एक ही छत के नीचे युवाओं काे सभी खेल की सुविधा मिलेगी।

हीरानगर निवासी मोनिंद्र सिंह का कहना है कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा हरोली विस क्षेत्र में एक समान विकास करवाया जा रहा है। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, खेल समेत पेयजल में अथक विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed