फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A speeding biker hit a pedestrian

Una News: तेज रफ्तार बाइक सवार ने राहगीर को मारी टक्कर

Thu, 15 Jan 2026 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
A speeding biker hit a pedestrian
अंब (ऊना)। प्रतापनगर अंब में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब सवा नौ बजे जब कुछ लोग ढाबे से अपने घर की ओर जा रहे थे, तब यह हादसा हुआ। जैसे ही वे ऑक्टेव शोरूम के पास पहुंचे, पीछे से ऊना की ओर से आ रही एक बिना नंबर वाली बाइक सवार ने राहगीर भरत भूषण को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि भरत भूषण और बाइक चालक दोनों ही सड़क पर गिर गए। इस दुर्घटना में भरत भूषण के सिर, बाईं बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed