{"_id":"68062fb9087b50e1880b703c","slug":"a-special-centre-for-panchkarma-will-be-built-in-churudu-many-villages-will-benefit-una-news-c-93-1-ssml1047-151802-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चुरूड़ू में पंचकर्म के लिए बनेगा विशेष केंद्र, कई गांवों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चुरूड़ू में पंचकर्म के लिए बनेगा विशेष केंद्र, कई गांवों को मिलेगा लाभ
Tue, 22 Apr 2025 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 22 Apr 2025 05:12 AM IST
विज्ञापन
पंचक्रम केंद्र बनाने के लिए उच्च अधिकारियों से मिली मंजूरी
अब लोगों को पंचकर्म के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे ऊना के चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आयुष वेलनेस केंद्र चुरूड़ू में पंचकर्म केंद्र बनाने के लिए आयुष विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे लेकर विभाग से भी मंजूरी मिल गई है। उक्त केंद्र के लिए उपकरण और अन्य सामग्री भी जल्द मुहैया करवा दी जाएगी। बता दें कि इस केंद्र को औषधीय पौध स्टोरेज केंद्र के स्थान पर स्थापित किया जाएगा। इसे लेकर कुछ दिन पूर्व ही उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
केंद्र स्थापित होने से अंब उपमंडल सहित गगरेट और अन्य क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस केंद्र में तीन बेड स्थापित किए जाएंगे। जिससे तीन लोग एक समय में पंचकर्म करवा पाएंगे। वर्तमान में लोगों को पंचकर्म करवाने के लिए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का रुख करना पड़ता है। ऐसे में ऊना आने-जाने में परेशानी होती है।
खास तौर पर बुजुर्ग लोग इससे काफी परेशान होते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए पंचकर्म केंद्र को चुरूड़ू में स्थापित किया जाएगा। बता दें कि जिस स्थान पर यह पंचकर्म केंद्र बनाया जाना है। पूर्व में वहां औषधीय पौध स्टोरेज केंद्र का निर्माण किया गया था, लेकिन बजट न मिलने के कारण इस केंद्र का संचालन नहीं हो पाया। ऐसे में उक्त केंद्र का कोई भी उपयोग नहीं हो रहा था। ऐसे में आयुष विभाग ने उक्त केंद्र का प्रयोग पंचकर्म केंद्र के रूप में करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को अब विभाग ने मंजूरी दे दी है। अब आगामी समय में इस स्थान पर पंचकर्म केंद्र स्थापित किया जाएगा ताकि लोगों को इस केंद्र का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
कोट्स
चुरूड़ू में बनाए गए औषधीय पौध स्टोरेज केंद्र के स्थान पर पंचकर्म केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसे लेकर विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही यह केंद्र शुरू होगा।
-डॉ किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना