फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A scuffle between a man and a woman in Una court premises, slapping created a ruckus

Una News: कोर्ट परिसर ऊना में महिला-पुरुष के बीच हाथापाई, थप्पड़बाजी से मचा हंगामा

Thu, 28 Aug 2025 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A scuffle between a man and a woman in Una court premises, slapping created a ruckus
ऊना। कोर्ट परिसर ऊना में बुधवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला और पुरुष आपस में भिड़ गए। दोनों किसी पारिवारिक मामले को लेकर न्यायालय में पेशी पर आए थे। जानकारी के अनुसार सुनवाई समाप्त होने के बाद जैसे ही दोनों कोर्ट रूम से बाहर निकले, किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई। इस दौरान पुरुष ने महिला को थप्पड़ मार दिया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और दोनों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से ही एक पारिवारिक मामला कोर्ट में विचाराधीन है। हालांकि, बुधवार को हुई इस मारपीट के संबंध में पुलिस में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है, क्योंकि मामला पहले ही अदालत में चल रहा है। घटना के बाद पूरे कोर्ट परिसर में इसको लेकर चर्चाओं का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed