{"_id":"682de04b348ef646040c4d5f","slug":"a-person-was-attacked-with-stones-in-ghanghret-una-news-c-93-1-una1002-154370-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: घंघरेट में एक व्यक्ति पर पत्थरों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: घंघरेट में एक व्यक्ति पर पत्थरों से हमला
विज्ञापन
कांगड़ा के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी पुलिस ने घंघरेट में मारपीट की घटना में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता मंगल सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम जब वह पक्का टियाला बाजार से सामान लेकर अपने घर आ रहा था तो राजू, मंडल और राणो निवासी कांगड़ा ने उसका रास्ता रोककर स्कूटी को धक्का मारा और उसके साथ मारपीट की।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने अपनी जान बचाने के लिए स्कूटी छोड़कर भागना चाहा तो आरोपियों ने उसका पीछा किया और उस पर पत्थरों से हमला किया। इससे उसके सिर पर चोट आई। उसके साथी जीत कुमार ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता का मेडिकल परीक्षण किया गया है और डॉक्टरों ने सिर पर चोटों की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी चपरु जसवां, जिला कांगड़ा के रहने वाले हैं। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।