फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A park will be built in Amb's ward seven, space will be available for children to play

Una News: अंब के वार्ड सात में बनेगा पार्क, बच्चों के खेलने के लिए स्थान उपलब्ध होगा

Tue, 15 Apr 2025 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
A park will be built in Amb's ward seven, space will be available for children to play
निशानदेही के बाद चहारदीवारी लगाने का काम शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में लगभग पांच कनाल भूमि पर पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भूमि की निशानदेही के साथ ही चहारदीवारी का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। अंब के ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनाए जाने के बाद लोगों की तरफ से क्षेत्र में शहरी स्तर की सुविधाओं की अपेक्षा की जा रही थी। साफ सफाई के लिए कूड़ा संयंत्र, स्ट्रीट लाइटों और पार्क निर्माण सहित अन्य सुविधाओं को लेकर लोगों की तरफ से मांग की जा रही थी। इसके तहत जहां नगर पंचायत में कूड़ा संयंत्र बनाने को लेकर जल्द ही कार्य प्रारंभ होने वाला है, वहीं लोगों को घूमने के लिए एक सार्वजनिक सुविधा के साथ बच्चों के खेलने-कूदने के लिए स्थान उपलब्ध हो पाएगा। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 में इसके लिए लगभग पांच कनाल भूमि चिह्नित की गई थी। इसके शहरी विकास विभाग के नाम स्थानांतरित होने के बाद पार्क निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसके लिए प्रथम चरण में पार्क की चहारदीवारी का पंद्रह लाख से निर्माण कार्य शुरू करने के लिए नगर पंचायत की तरफ से जल्द भूमि की निशानदेही करवाई जाएगी। इसके बाद पार्क की चहारदीवारी करवाने के बाद पार्क में बच्चों के खेलने के लिए सुविधाओं तथा घूमने फिरने के लिए स्थान के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु धीमान ने बताया कि जल्द ही नगर पंचायत की तरफ से चिह्नित भूमि की निशानदेही करवाकर चहारदीवारी करवाई जाएगी। इस पर पंद्रह लाख रुपए खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed