फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A one kilometre long road show was organised in Bangana Bazaar to welcome Virendra Kanwar

Una News: वीरेंद्र कंवर के स्वागत में बंगाणा बाजार में निकाला एक किलोमीटर का रोड शो

Wed, 11 Jun 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A one kilometre long road show was organised in Bangana Bazaar to welcome Virendra Kanwar
वीरेंद्र कंवर का अध्यक्ष बनने के बाद ऊना में पहुंचने पर स्गागत करते समर्थक। संवाद
बोले, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं, संसाधन और कोच का अभाव
विज्ञापन

खेल से पंचायत स्तर पर भी युवाओं को जोड़ने का करेंगे प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर वाॅलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया आईवीएफ के अध्यक्ष बनने के बाद अपने गृह क्षेत्र ऊना पहुंचे। डेरा बाबा रुद्रानंद सेवा संगठन और कुटलैहड सेवा संगठन के सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बंगाणा बाजार में वीरेंद्र कंवर ने अपने समर्थकों के साथ एक किलोमीटर तक रोड शो निकाला। वहीं, कुटलैहड़ सेवा संगठन के मोर्चों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की ओर से ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय दुकानदारों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने फूल बरसाकर वीरेंद्र कंवर का स्वागत किया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इस खेल से पंचायत स्तर पर भी युवाओं को जोड़ने का प्रयास करेंसे। प्रदेश में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है, लेकिन संसाधन और कोच का अभाव है। ऐसे में उनकी प्रतिभा निखर नहीं पाती है। खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा। कोच और संसाधनों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इस मौके पर कुटलैहड़ के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं कुटलैहड़ सेवा संगठन के संयोजक चरणजीत शर्मा, पूर्व महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष शशि राणा, उपाध्यक्ष विजय कुमार सन्नी, हिमाचल वाॅलीबाल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मदन राणा, अंतरराष्ट्रीय कोच विधि चंद कौशल, पंजाब वाॅलीबाल यूनिवर्सिटी के कोच अश्वनी शर्मा, विद्यासागर शर्मा, देसराज भारद्वाज, कुल्लू संगठन के अध्यक्ष निशु, राष्ट्रीय कोच मोरमा, समेत कुटलैहड़ क्षेत्र के सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed