फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   a news item, a daily news update, an update, news, breaking news

Una News: जल शक्ति विभाग ने नहीं चुकाया 4.13 करोड़ का बिजली बिल

Sat, 22 Aug 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
a news item, a daily news update, an update, news, breaking news
ऊना। सरकारी विभाग ही बिजली के करोड़ों रुपये के बिल दबाकर बैठे हैं तो आम उपभोक्ताओं से समय पर भुगतान की उम्मीद कैसे की जाए। गगरेट विद्युत उपमंडल में कुल 6.56 करोड़ रुपये की बिजली बिल की राशि लंबित है। इसमें सबसे बड़ा देनदार जल शक्ति विभाग है, जिस पर विद्युत बोर्ड का 4 करोड़ 13 लाख 42 हजार 161 रुपये का बिल बकाया है। बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद राशि जमा नहीं होने से अब बोर्ड ने सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गगरेट विद्युत उपमंडल के तहत करीब 46 हजार बिजली उपभोक्ता आते हैं। इसमें गगरेट, दौलतपुर और मुबारिकपुर क्षेत्र शामिल हैं। लंबे समय से लंबित बिजली बिलों की वसूली के लिए बोर्ड की ओर से बकायादारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद करोड़ों रुपये की राशि जमा नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

व्यावसायिक बिजली उपभोक्तओं की 19 लाख 42 हजार 394 रुपये, घरेलू उपभोक्ताओं की 34 लाख 44 हजार 231 रुपये की बिजली बिलों की देनदारी लंबित पड़ी है।
विभाग के विभिन्न पेयजल ढांचों और संस्थानों की बिजली आपूर्ति के बिल लंबित होने के कारण यह राशि लगातार बढ़ती गई। इससे विद्युत बोर्ड के राजस्व पर भी दबाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत उपमंडल स्तर पर अस्थायी रूप से कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। ऐसे में जल शक्ति विभाग समेत अन्य बकायादारों पर लंबित राशि जमा करवाने का दबाव बढ़ गया है।


बार-बार नोटिस दिए गए हैं। बावजूद इसके लंबित पड़े बिलों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। अब ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
-खुशविंद्र सिंह अधिशासी अभियंता विद्युत उपमंडल गगरेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed