फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A kutcha house collapsed due to rain in Tyai, the family narrowly escaped

Una News: त्याई में बारिश से कच्चा मकान ढहा, परिवार बाल-बाल बचा

Fri, 27 Jun 2025 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A kutcha house collapsed due to rain in Tyai, the family narrowly escaped
अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत तयाई के गांव नन्याई में गिरा कच्चा मकान। स्रोत जागरूक पाठक
स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को राहत की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत त्याई के गांव नन्याई में वीरवार सुबह हुई भारी बारिश के चलते एक रिहायशी कच्चा मकान गिर गया। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।
पीड़िता रमा कुमारी ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे जब वह घर के काम में लगी थी, तभी अचानक मकान की एक दीवार गिर गई और देखते ही देखते पूरा कच्चा मकान ढह गया। हादसे के बाद पीड़ित परिवार ने इसकी जानकारी ग्राम पंचायत प्रधान और हलका पटवारी को दी। पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तुरंत राहत राशि प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत त्याई के उपप्रधान गुलशेर अहमद बंटू ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और जिला प्रशासन से आग्रह किया कि रमा कुमारी के परिवार को त्वरित सहायता दी जाए। उन्होंने कहा कि यह परिवार बेहद गरीब है और अब उनके सिर से छत भी छिन गई, जिससे स्थिति और विकट हो गई है। तहसीलदार अंब नरेश पटियाल ने कहा कि पटवारी को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त हुआ है और राहत की तुरंत आवश्यकता है, तो प्राथमिकता के आधार पर सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed