फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A Kangra man who went to Nahri Khalsa for his father-in-law's shraddha died after being shot

Una News: नैहरी खालसा में ससुर के श्राद्ध के लिए गए कांगड़ा के व्यक्ति की गोली लगने से मौत

Mon, 17 Mar 2025 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A Kangra man who went to Nahri Khalsa for his father-in-law's shraddha died after being shot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत नैहरी खालसा में गोली लगने से एक 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी पहचान राजेश कुमार (राजीव) पुत्र रणियां राम निवासी टिहरी ज्वालाजी कांगड़ा के
रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी नैहरी खालसा के वार्ड संख्या पांच में अपने मायके में ही रहती थी। जबकि, वह बद्दी में काम करता था।

वह अपने ससुर के चवर्ख (चतुर्वार्षिक श्राद्ध) के लिए दस दिन पूर्व यहां आया था। तब से गांव में ही रह रहा था। रविवार शाम के लगभग साढ़े छह बजे वह देर शाम घर से अपने साले की लाइसेंसी बंदूक लेकर निकला था और रात के लगभग नौ बजे नैहरी खालसा के वार्ड संख्या चार में एक कुएं के पास मृत पाया गया। जब वह देर तक नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने फोन कॉल किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इस पर गांव के लोग ढूंढने गए तो पाया कि वह वार्ड
विज्ञापन


संख्या चार में एक कुएं के पास मृत पड़ा था। उसके गले के पास गोली का निशान था। घटना की सूचना मिलने पर अंब के थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों की मानें तो व्यक्ति के गले पर गोली का निशान था। बंदूक उसके साले की थी और मृतक के शव के पास ही पड़ी मिली। यह आत्महत्या है या हत्या जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed