फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A grand program will be held on International Women's Day

Una News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा भव्य कार्यक्रम

Fri, 07 Mar 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 07 Mar 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
A grand program will be held on International Women's Day
नंदपुर (ऊना)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च को सुबह 10 बजे जिला भाजपा कार्यालय ऊना में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा के सांसद अनुराग ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला भर की उन 10 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का लाभ उठाकर न केवल अपने जीवन में सुधार किया, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया। इसके साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम में जिला के सभी भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। श्याम मिन्हास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका सीधा लाभ देशभर की महिलाओं को मिल रहा है। इस अवसर पर इन योजनाओं की विस्तार से जानकारी देकर महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed