फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A glimpse of the Azadi Yatra was seen in the annual festival of KV Saloh.

Una News: केवी सलोह के वार्षिक उत्सव में दिखी आजादी यात्रा की झलक

Fri, 12 Dec 2025 07:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of the Azadi Yatra was seen in the annual festival of KV Saloh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। केंद्रीय विद्यालय सलोह में शुक्रवार को वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। यह कार्यक्रम भारत की गौरवपूर्ण आजादी की यात्रा पर आधारित था। समारोह में जतिन लाल उपायुक्त ऊना मुख्य अतिथि और उनकी पत्नी डॉ. रेनू सेहरावत ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से शुरु हुआ। विशाल शर्मा, एसडीएम हरोली ने कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

विद्यार्थियों ने आजादी की इस यात्रा में ईस्ट इंडिया कंपनी के आगमन से आजाद भारत तक की रंगारंग झांकी पेश की। इसमें सामूहिक गीत, नृत्य और नाटिका के माध्यम से संघर्ष पूर्ण एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियां पेश की गईं। उपायुक्त ऊना एवं उनकी पत्नी रेनू सेहरावत ने इस अवसर पर वर्ष भर आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्राचार्य नीलम गुलेरिया ने अतिथियों का सम्मान करते हुए बताया कि केंद्रीय विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है। कार्यक्रम में अंग्रेजी नाटिका के माध्यम से शहीद-ए-आजम भगत सिंह की कुर्बानी को भी याद किया गया । मराठी संगीत एवं सामूहिक नृत्य ने सभी दर्शकों को सम्मोहित कर दिया। गिद्दा के माध्यम से पंजाबी कृषक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक रविंद्र सिंह एवं प्रदीप कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed