फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A devotee from Pathankot who came to pay obeisance at Chintpurni goes missing

Una News: चिंतपूर्णी माथा टेकने आया पठानकोट का श्रद्धालु लापता

Sat, 21 Feb 2026 05:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
A devotee from Pathankot who came to pay obeisance at Chintpurni goes missing
ढाबे पर खाना खाते समय परिवार से हुआ अलग
विज्ञापन


चार दिन बाद भी नहीं चला कोई अता पता
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने आए पठानकोट के श्रद्धालु अश्वनी कुमार के 17 फरवरी को लापता होने का मामला सामने आया है। उनके बेटे अजय कुमार ने 19 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना मोइन में दर्ज करवाई। अजय ने बताया कि 17 फरवरी को परिवार के साथ दर्शन करने के बाद शेरे पंजाब ढाबे पर खाना खाने के दौरान अश्वनी कुमार अचानक बिना बताए कहीं चले गए। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने में प्रशासन ने लापरवाही बरती, जिससे मामले की जांच में देरी हुई। अजय कुमार के अनुसार, उनके पिता मानसिक रूप से परेशान रहते हैं और पहले भी कई बार घर से बिना बताए निकल जाते थे। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिव हिरेमठ ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को लापता व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। कहा कि पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed