फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A changing room near the hockey astroturf has been completed at a cost of Rs 5 lakh.

Una News: हॉकी एस्ट्रोटर्फ के पास पांच लाख से चेंजिंग रूम बनकर तैयार

Wed, 08 Oct 2025 01:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
A changing room near the hockey astroturf has been completed at a cost of Rs 5 lakh.
महिला खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ, राष्ट्रीय खेलों का भी रास्ता खुला
विज्ञापन

सोहन चौधरी
ऊना। इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में हॉकी खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम कम शौचालय निर्माण की मांग पूरी हो गई है। इस सुविधा के साथ ही अब खिलाड़ियों को इधर-उधर जर्सी बदलने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। खेल विभाग की ओर से एस्ट्रोटर्फ मैदान के पास चेंजिंग रूम का निर्माण कर दिया गया है। बाकायदा इसे रंग रोगन कर खिलाड़ियों की सुविधा के लिए खोल दिया जाएगा। चेंजिंग रूम न होने के कारण यहां राष्ट्रीय स्तर की पुरुष व महिला प्रतियोगिताएं कराना खेल विभाग के लिए चुनौती रहता था। खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार थोड़ा काम बचा है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से अब स्थानीय और बाहरी खिलाड़ियों को कपड़े बदलने के लिए बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी। चेंजिंग रूम कम टॉयलेट्स पर पांच लाख रुपये की राशि का खर्च आया है। अन्यथा इससे पहले खिलाड़ियों को पंप हाउस जैसी अस्थायी जगहों पर कपड़े बदलने पड़ते थे, जो न तो सुविधाजनक थी और न ही खेल भावना के अनुकूल, लेकिन अब चेंजिंग रूम के निर्माण से खिलाड़ियों को न केवल बुनियादी सुविधा मिलेगी, बल्कि इससे मैदान पर राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताओं के आयोजन का रास्ता भी खुलेगा। चेंजिंग रूम का विशेष लाभ महिला खिलाड़ियों को मिलेगा। यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्थानीय कोच और खिलाड़ियों ने भी इस सुविधा को युवाओं को खेलों के प्रति और अधिक प्रेरित करने वाला बताया है।


जिला खेल अधिकारी भागीरथ ने बताया कि चेंजिंग रूम खिलाड़ियों की गरिमा की रक्षा करेगा। यहां राष्ट्रीय स्तर की खेलों के आयोजन भी हो पाएंगे। लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया है। इसके बचे काम को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed