फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A bullion trader was duped of jewellery worth Rs 3 lakh.

Una News: सराफा व्यापारी से तीन लाख रुपये के गहने ठगे

Fri, 23 Jan 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 23 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
A bullion trader was duped of jewellery worth Rs 3 lakh.
अंब (ऊना)। उपमंडल मुख्यालय अंब के मुख्य बाजार में बुधवार को धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक शातिर ठग ने खुद को प्रतिष्ठित डॉक्टर बताकर एक सराफा व्यापारी से करीब तीन लाख रुपये के सोने के गहने ठग लिए। आरोपी व्यक्ति वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गया, जिसकी तलाश में पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंब स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर एक व्यक्ति आया। उसने अपनी पहचान डॉ. राजीव के रूप में बताई। उसने खुद को मैहतपुर स्थित बैंस मेडिकल एजेंसी का ट्रेडर बताते हुए दुकानदार को अपने झांसे में ले लिया। बातों के जाल में फंसाकर आरोपी ने व्यापारी से एक सोने की चेन, दो रिंग पसंद की। जिनकी कुल कीमत लगभग तीन लाख रुपये थी। आभूषण साथ लेकर आरोपी थोड़ी देर में आने का झांसा देकर वहां से रफूचक्कर हो गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो दुकानदार को ठगे जाने का अहसास हुआ और उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही अंब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज भी दिया गया है जिसमें आरोपी सामान पसंद करता बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया पुलिस के पास शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed