{"_id":"687655e57923adeb6a0b71bb","slug":"a-budget-proposal-of-rs-8-lakh-was-passed-at-dhusara-health-center-una-news-c-93-1-ssml1048-159241-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: धुसाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में 8 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: धुसाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में 8 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर हुआ मंथन, मरीजों के हित में होंगे कई सुधार
जनरल वार्ड में एसी और जनरेटर की सुविधा, लैब सेवाओं के सशक्तीकरण पर भी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू ने की। वर्ष 2025-26 के लिए आठ लाख रुपये के बजट प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। एसडीएम अंब सचिन शर्मा (आईएएस), बीएमओ अंब डॉ. सुरेश गर्ग, अन्य चिकित्सक और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि पिछले वर्ष 10,000 मरीजों ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस वर्ष इस संख्या में और वृद्धि की उम्मीद जताई गई। रोगी कल्याण समिति ने निर्णय लिया कि स्वास्थ्य केंद्र की आय-वर्धन की संभावनाओं को बढ़ाया जाएगा ताकि सुविधाओं में कोई समझौता न हो और आम जनता को बेहतर इलाज मिल सके। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि अस्पताल में किसी भी प्रकार की फीस में वृद्धि नहीं की जाएगी। जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।
जनरल वार्ड में एसी लगाने और जनरेटर सुविधा प्रदान करने की योजना पर सहमति बनी। इसके अलावा पूर्व में शुरू की गई लैब सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। विधायक सुदर्शन बबलू ने सभी अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर और गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी के सहयोग से धुसाड़ा स्वास्थ्य केंद्र को एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित करने की बात कही।