फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बस में आगजनी की रिपोर्ट एमडी को भेजी

बस में आगजनी की रिपोर्ट एमडी को भेजी

Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
Una
Una Updated Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो की बस में आगजनी मामले की पूरी रिपोर्ट एमडी को भेज दी गई है। इस मामले की जांच ऊना डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल कर रहे हैं। आगजनी का मुख्य कारण बैटरी का शार्ट सर्किट होना ही माना जा रहा है, जिससे बस में आग भड़की। आगजनी में निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को हमीरपुर से परवाणू जा रही एचआरटीसी की बस में ऊना बस अड्डे के पास आग लग गई थी। जिससे आग की भीषण लपटों में बस अंदर से पूरी तरह से राख हो गई और यात्रियों का कीमती सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। घटना के वक्त बस में लगभग 30 के करीब यात्री सवार थे, जिन्हें स्थानीय लोगों एवं बस चालक की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग की घटना के बाद पूरे मामले की जांच का जिम्मा एचआरटीसी ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल को सौंपा गया था। पूरे मामले की जांच पड़ताल कर विभाग ने आगामी रिपोर्ट प्रबंध निदेशक को भेज दी है। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि बस में आग मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर एमडी एचआरटीसी को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि बस के आग के भेंट चढ़ने से निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed