{"_id":"23-65484","slug":"Una-65484-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटली हंटर बना कबड्डी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटली हंटर बना कबड्डी चैंपियन
Una
Updated Mon, 27 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में शहीद अजय शर्मा कबड्डी प्रतियोगिता का र्फानल हटली हंटर की टीम ने जीता। जबकि उपविजेता हटली ए टीम रही। तीसरे नंबर पर रही बडूही की टीम। अंडर 16 कबड्डी प्रतियोगिता में ठाकुर क्लब की टीम ने शिव शक्ति भुगडियान की टीम को 26-0 से हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता के समापन पर केवी स्कूल की प्रधानाचार्य चित्रा ने एवं शहीद अजय शर्मा मेमोरियल समिति के अध्यक्ष देवेंद्र भुट्टो ने विशेष रूप से शिरकत कर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।वहीं देवेंद्र भुट्टो ने विजेता टीम 11000 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 7100 रुपये से सम्मानित किया। वहीं अंडर-16 में विजेता टीम को 2100 और उपविजेता टीम को 1100 रुपये की नकद राशि प्रदान की। कबड्डी प्रतियोगिता का मैन ऑफ द मैच का खिताब रेडर दीपा के नाम रहा। संयोजक प्रवीण पाधा ने बताया कि इस कबड्डी प्रतियोगता में 51 टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर बीडीसी सदस्य मधु वोहरा, सुनील पटियाल, सुरेंद्र सिंह, परमार, पिंटू, राजेंद्र सिंह, शेर सिंह, रंगील सिंह, सर्वण सिंह, विपन के अलावा कई गणमान्य लोग थे।