{"_id":"23-65445","slug":"Una-65445-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड जवान ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड जवान ने निगला जहर, मौत
Una
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के दो अलग-अलग क्षेत्रों में एक होमगार्ड जवान सहित एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसमें होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। जबकि, युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि, मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस थाना बंगाणा के तहत होमगार्ड में तैनात पिपलू निवासी रहीम मोहम्मद ने देर शाम जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। परिजन उसे नाजुक हाल में बंगाणा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि जवान कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वहीं उपमंडल बंगाणा के गांव तनोह निवासी गौरव ने शुक्रवार रात गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने गौरव को बड़सर अस्पताल में भरती करवाया, जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर थाना बंगाणा के कार्यकारी प्रभारी कृष्ण कुमार कौशल ने बताया कि पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।