{"_id":"23-65404","slug":"Una-65404-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार खंभे से टकराई, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार खंभे से टकराई, तीन जख्मी
Una
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नंगल (रूपनगर)। नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर स्थित पीएनएफसी चौक के पास देर रात एक अनियंत्रित कार खंभे से जा टकराई। हादसे में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई केवल सिंह ने बताया कि रात लगभग एक बजे उन्हें जानकारी मिली थी कि पीएनएफसी चौक के निकट एक कार नंबर एचपी 78-0491 सड़क किनारे खंभे से टकरा गई है। मौके पर पहुंचकर कार में सवार तीन लोगाें को कार से बाहर निकाल बीबीएमबी आस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया, जिनमें से एक की पहचान जसवीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी सनौली जिला ऊना के तौर पर हुई।