फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सिर में चोट लगने पर छात्र पीजीआई रेफर

सिर में चोट लगने पर छात्र पीजीआई रेफर

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Una
Una Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र के समीपवर्ती एक सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र नीरज को सिर पर गंभीर चोट लगी है। वहीं, छात्र को स्कूल के अंदर चोट लगने के कारण स्कूल प्रशासन भी संदेह के घेरे में आ गया है। नीरज की बहन नेहा और नाना शंभू सहित अन्य परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही कर आरोप लगाया है। मामला वीरवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने स्कूल स्टाफ की ओर से नीरज का तुरंत इलाज करवाने में ढील बरतने का भी आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस थाने में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। नेहा ने बताया कि अपने भाई नीरज के बारे में स्कूल की मुख्य अध्यापिका को भी सूचना दी। लेकिन उन्होंने भी इस बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस दौरान नेहा ने स्कूल के एक अध्यापक की सहायता से अपने परिजनों को घटना केे बारे में सूचित किया। नीरज के पिता मौके पर पहुंचकर उसे शीतला अस्पताल में लेकर गए। लेकिन मौके पर डाक्टर मौजूद न होने के चलते नीरज को खाने के लिए दवाई दे दी गई। दवाई खाने के बाद भी नीरज को उलटियां आनी शुरू हो गईं। परिजनों ने उसे दौलतपुर अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन नीरज की हालत गंभीर होने पर ऊना अस्पताल में रेफर दिया। डाक्टरों ने बताया कि नीरज के सिर पर चोट लगने से दिमाग को गहरी चोट लगी है। लेकिन नीरज का स्वास्थ्य और बिगड़ने के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं, इस इस घटना पर स्कूल प्रशासन ने अभी चुप्पी साधी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed