फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ---------------------------------------------

---------------------------------------------

Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
Una
Una Updated Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
भरवाई/चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी में पंजाब के श्रद्धालुओं ने दबंगई करते हुए पुलिस जवान को धुन दिया। इसकी वर्दी भी फाड़ डाली। मौके पर खूब हंगामा हुआ। श्रद्धालुओं ने ट्रैफिक कर्मचारी की वर्दी पर हाथ डालकर कर इसे फाड़ डाला। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम चंडीगढ़ से माता के दर्शनों के लिए चिंतपूर्णी आया एक परिवार अपनी गाड़ी को मंदिर तक ले जाने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने बैरियर पर गाड़ी को सड़क के बीचों-बीच पार्क कर दिया।
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी जसवंत सिंह ने उन्हें आगे गाड़ी ले जाने का रोक दिया। गाड़ी को सड़क के बीच खड़े होने के कारण लग रहे जाम के चलते पुलिस कर्मी ने उन्हें गाड़ी को उचित जगह पार्क करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर कार में बैठा दंपति और उनका बेटा आग बबूला हो गए। तीनों ने उसे घेर लिया। कार से निकली महिला ने बैरियर के आगे बैरीगेट को भी अपने आप हटा दिया। जसवंत ने उसे ऐसा करने से रोका तो पति और बेटे के साथ हाथापाई पर उतर आई। उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। कमीज के बटन तक तोड़ डाले साथ ही उसका मोबाइल भी फेंक दिया। दुकानदारों ने बीच-बचाव किया। मामले की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी थाने से भी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान भी श्रद्धालु वहां हंगामा करते रहे। एसएचओ चिंतपूर्णी नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुर्व्यवहार करने और ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed