{"_id":"23-65240","slug":"Una-65240-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवार घर में निकला सांप, पटवारी और लोगों में भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवार घर में निकला सांप, पटवारी और लोगों में भगदड़
Una
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
पंजावर (ऊना)। ईसपुर पटवार खाने में सांप दिखने के बाद अफरातफरी मच गई। जीभ लपलपाता हुआ काला सांप पटवार खाने के कमरे में एक रैक के नीचे कुंडली मारकर बैठा था। सुबह के समय कई लोग यहां काम के लिए आए थे। पटवारी पवन सैणी काम को निपटा रहे थे। इसी दौरान वे एक पुरानी फाइल लेने के लिए रैक की तरफ बढ़े। उन्होंने फाइल उठाई, जैसे ही उनकी नजर नीचे पड़ी। उनके होश उड़ गए। करीब सात फीट का काला सांप वहां फुंकार रहा था। पटवारी के हाथ से फाइल छूट गई और वे सांप-सांप करते हुए बाहर की तरफ दौड़ पड़े। इनके पीछे लोग भी भागे। बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।
इसी बीच सांप के फुंकराने की आवाज बाहर तक सुनाई देने लगी। बाद में सपेरे को बुलाया गया। वो अंदर घुसा और सांप को पकड़ कर अपने साथ ले गया। इसे स्वां नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
इसी बीच सांप के फुंकराने की आवाज बाहर तक सुनाई देने लगी। बाद में सपेरे को बुलाया गया। वो अंदर घुसा और सांप को पकड़ कर अपने साथ ले गया। इसे स्वां नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन