{"_id":"23-65179","slug":"Una-65179-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट कक्षाओं में तबदील की जाएं सभी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट कक्षाओं में तबदील की जाएं सभी कक्षाएं
Una
Updated Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
ऊना। स्थानीय राजकीय पीजी कालेज ऊना में वीरवार को हायर एजूकेशन इंस्टीट्यूट सोसाइटी के पदाधिकारियों की बैठक डा. एसके चावला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उच्च शिक्षा ग्रहण करने में छात्रों को पेश आ रही समस्याओं और उन्हें हल करने के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय में चल रही सेल्फ फाइनांस कक्षाओं में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए दो आल टाइमर स्वीपर रखे जाएंगे। सेल्फ फाइनांस के तहत छात्र-छात्राओं को उनकी किताबें लाइब्रेरी में उपलब्ध हों। इसके अलावा सेल्फ फाइनांस के तहत चल रही सभी कक्षाएं स्मार्ट कक्षाओं में तबदील की जाएं, जिससे विद्यार्थियों को हाइटेक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। डा. एसके चावला ने बताया कि इस बैठक का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। इस अवसर पर प्रो. पीएस चंदेल, प्रो. सुरेंद्र अत्री, प्रो. आरपी भारद्वाज, डा. एसके बंसल, प्रो. वाईपी सैणी, नरदेव भारद्वाज, डा. एसके बंसल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।