फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   निशा और जाहनवी की आवाज का चला जादू

निशा और जाहनवी की आवाज का चला जादू

Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
Una
Una Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। दि कलाउन इवेंट मैनेजमेंट के सौजन्य से क्षेत्र के रक्कड़ स्थित सुविधा फार्म में इलाके के नन्हे फनकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। दि कलाउन इवेंट की ओर से करवाए ग्रेंड फिनाले में नंगल की निशा ने सीनियर वर्ग में सबको पछाड़ते हुए अव्व्ल स्थान हासिल किया है, जबकि जूनियर वर्ग का प्रथम स्थान सुरीले कंठ की मल्लिका मैहतपुर की जाहनवी ने जीता है।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में दूसरा पुरस्कार संतोषगढ़ के वारिज जोशी, तीसरा खिताब बनगढ़ की रजिया सुल्तान तथा चौथा हरोली की नंदिनी ने जीता। सीनियर वर्ग का दूसरा पुरस्कार हमीरपुर के राहुल शर्मा, नंगल के अनूप ने तीसरा तथा आनंदपुर साहिब की कौशल्या देवी ने चौथा स्थान हासिल किया है। ऊना के समाजसेवी कमल ठाकुर उर्फ चाचा तथा सतपाल रायजादा ने विजेता फनकारों को पुरस्कारों से नवाजा। ईवेंट के मुख्य आयोजक एडी उर्फ अभिषेक कौशल तथा सतीश बाली ने बताया कि इस ग्रैंड फिनाले में विजेता रहे फनकारों को एक एक ऑडियो ट्रैक भेंट किया गया, जो प्रसिद्ध संगीतकार चंद्रमोहन बॉबी द्वारा निर्देशित होगा, जिसे अगले कुछ दिनों में बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। कहा कि इस ऑडिशन में इस इलाके के नन्हे फनकारों की प्रतिभा को निखारने का अच्छा प्लेटफार्म मुहैया करवाया गया है, जिसमें इस क्षेत्र के दर्जनों नन्हे बच्चों ने सुरीली कंठ से विभिन्न हिंदी, पंजाबी एवं पहाड़ी गीत सुनाकर अपनी प्रतिभा का अहसास करवाया।
विज्ञापन

ऑडिशन में महागुरु प्रो. परमहंस आहुजा, खड़क सिंह, तथा संजय वर्मा ने विजेता कलाकारों का चयन किया। क्षेत्र के सतीश बाली, परवेज खान तथा सोमनाथ बद्धण ने इस इलाके के दर्जनों नन्हे कलाकारों की आवाज को परखकर इस मंच तक पहुंचाने में अहम रोल अदा किया। इस मौके पर उद्यमी सीआर कौशल, अश्वनी जैन, मंजीत नामधारी, अजय ठाकुर, डा. कोमल मलिक, राजन सोनी, निशा ग्रोवर, अविनाश, अमित सोनी, रविकुमार, अंकुर, अनिल कुमार, राजेश बॉबी, सुभाष ऐरी, राजेश बाली, कवि दत्त बाली समेत अनेक अन्य लोगों ने नगमों का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed