फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मैहतपुर बैरियर की फुटेज खंगालेगी पुलिस

मैहतपुर बैरियर की फुटेज खंगालेगी पुलिस

Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
Una
Una Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
ऊना। संतोषगढ़ और मैहतपुर में सिलसिलेवार हुई एटीएम चोरी की वारदात के शातिर मैहतपुर स्थित हिमाचल के प्रवेश द्वार से घुसे और उन्होंने बैरियर से कुछ ही दूरी पर पीएनबी के बाहर लगे बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। इस बात का खुलासा एटीएम तोड़ने से पहले सीसीसीटीवी फुटेज में कैद हुई गाड़ी की तस्वीरों से हुआ है।
विज्ञापन

सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर शातिर बैरियर के रास्ते अंदर आए तो उनकी टोल बैरियर पर जाहिर तौर पर पर्ची भी कटी होगी। लिहाजा पुलिस ने इस पहलू से भी जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस अब मैहतपुर बैरियर पर लगे सीसीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी। चूंकि एटीएम के भीतर तोड़फोड़ कर लाखों की नकदी लेकर फरार होने वाले शातिरों ने एटीएम के भीतर लगे सीसीसीटीवी कैममरों पर स्प्रे कर दिया था। इन कैमरों में नकाबपोश शातिरों की तस्वीरें उस वक्त तक ही कैद हो पाई हैं, जब तक उन्होंने स्प्रे नहीं की थी। फोरेंसिक विभाग की एक टीम भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। फिलहाल ऊना पुलिस ने पंजाब पुलिस से संपर्क कर इस संदर्भ में नाकेबंदी का भी आग्रह किया है। पुलिस की एक टीम ऊना से चंडीगढ़ भी रवाना हो गई है।
विज्ञापन


कोट्स
टीम का नेतृत्व कर रहे एडिशनल एसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि जल्द शातिर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने बताया कि शातिरों के बैरियर से अंदर घुसने का अंदेशा है। लिहाजा वहां की फुटेज से भी इसमें काफी मदद लग सकती है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed