फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ऊना को 50 करोड़ की सौगात

ऊना को 50 करोड़ की सौगात

Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
Una
Una Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
ऊना। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि महज हरोली का विकास उनका ध्येय नहीं। सरकार पूरे प्रदेश में समान विकास को तरजीह दे रही है। सीएम ने कहा कि यह बात गलत है कि उनका ऊना दौरा हरोली पर केंद्रित रहता है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह का भ्रामक प्रचार करने वाले अपनी हद में रहें। मुख्यमंत्री मंगलवार को टाहलीवाल के बाथू में 27 करोड़ की लागत से स्थापित 132 केवी विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने इस मौके पर ऊना को करीब 50 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी।
विज्ञापन

उन्होंने मंच से कहा कि ऊना में पर्यटन विभाग का एक होटल खोले जाने का मामला सरकार के विचाराधीन है। सीएम ने हरोली में पुलिस का एसडीपीओ कार्यालय खोलने का ऐलान किया। वहीं, उन्होंने पालकवाह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भी मंजूरी प्रदान की। सीएम ने इस मौके पर ईसपुर स्थित आयुर्वेदिक केंद्र को स्तरोन्नत कर इसे 10 बिस्तर से 20 बिस्तर का करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों की आय का मुख्य साधन कृषि और पशुपालन है। उन्होंने कहा कि इस विभाग और सुदृढ़ किया जाएगा। सीएम ने कहा कि स्वां नदी के चैनलाइजेशन का कार्य प्रगति पर है। इसे समयबद्ध पूरा किया जाएगा। साथ ही 73 अन्य खड्डों का भी चैनलाइजेशन भी किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश के उद्योग मंत्री मुकेश अगिभनहोत्री ने विकास की घोषणाओं के लिए सीएम का आभार जताया।
विज्ञापन

उनके साथ ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, विधायक कुलदीप कुमार, विधायक राकेश कालिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष सुभाष मंगलेट, हरदीप सिंह बावा, ओंकार शर्मा, शिव कुमार सैणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed