फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चंडीगढ़ की तर्ज पर संवरेगा झलेड़ा चौक

चंडीगढ़ की तर्ज पर संवरेगा झलेड़ा चौक

Sun, 02 Mar 2014 05:31 AM IST
Una
Una Updated Sun, 02 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ की तर्ज पर संवरेगा झलेड़ा चौक
विज्ञापन

ऊना। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बीते दिन झलेड़ा में बने चौक, हाई मास्ट लाइट एवं रैंसरी में नए स्तरोन्नत सीनियर सेकेंडरी स्कूल का लोकार्पण किया। स्तरोन्नत स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। मुकेश ने रैंसरी में गलियों के निर्माण के लिए 3 लाख, गुरु रविदास मंदिर के लिए 2 लाख, यूथ क्लब को 21 हजार रुपये देने के अलावा रैंसरी में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने एवं स्कूल के 3 कमरों के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि झलेड़ा के नवनिर्मित चौक को चंडीगढ़ की तर्ज पर और भी खूबसूरत बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद मैहतपुर-अंब सड़क के स्तरोन्नत कार्य में भी तेजी लाई गई। ऊना-गगरेट सड़क को नेशनल हाईवे का दर्जा मिला। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामदास मलांगड़, एग्रो पैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, कुटलैहड़ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र फौजी, हरोली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एडवोकेट धर्म सिंह, कांग्रेस लीगल सैल के संयोजक वीरेंद्र मनकोटिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधान उर्मिला शर्मा, युवा कांग्रेस नेता विवेक मिंका, विवेक शर्मा, राजू पराशर, जाने माने गायक मास्टर नितिन एवं उच्च शिक्षा उपनिदेशक आरसी तबयाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed