{"_id":"23-55439","slug":"Una-55439-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबी ऋण सात फीसदी 7 दर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबी ऋण सात फीसदी 7 दर पर
Una
Updated Fri, 24 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिले में इस वर्ष से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की शुरुआत की जाएगी। मिशन का उद्देश्य गरीबों को उपयोगी स्वरोजगार एवं कौशल विकास आधारित रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाकर निर्धनता कम करना है। योजना में गरीब परिवारों को सात प्रतिशत की दर से ऋण मुहैया करवाया जाएगा।
उपायुक्त अभिषेक जैन ने बताया कि जिले के सभी बीडीओ को निर्देश दिए हैं कि योजना के क्रियान्वयन के लिए हर पंचायत के हर वार्ड में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाए। जिन गांवों में पहले समूह बनाए गए हैं, उन्हें सुदृढ़ किया जाए। सूचना प्रौद्योगिकी एवं सेवा क्षेत्र के समूह निर्माण को भी प्राथमिकता दी जाए। जिले को 537.98 लाख रुपये का ऋण वितरण लक्ष्य मिला था। जिसे सभी बीडीओ को आवंटित कर समयबद्ध तरीके से आगे बांटने को कहा गया है। लक्ष्य को मार्च माह तक प्राप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कीम में हरोली को गहन विकास खंड के रुप में चुना गया है।