फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बकरे के हमले से भक्त घायल

बकरे के हमले से भक्त घायल

Mon, 20 Jan 2014 05:48 AM IST
Una
Una Updated Mon, 20 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी में रविवार को एक बकरे ने एक श्रद्धालु पर हमला कर दिया। इससे श्रद्धालु सड़क पर गिर गया और उसे चोटें आई हैं। अन्य भक्त जान बचाकर भाग निकले। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश कालोनी क्षेत्र से दर्शन करने आए रवि भारद्वाज बकरे के हमले से घायल हुए हैं। मन्नत के अनुसार भक्त मां के दरबार में बकरे आदि भेंट करते हैं। ये बकरे अन्य भक्तों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। आए दिन हमला कर रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंदिर प्रशासन के पास इन बकरों को रखने के लिए जगह न होने की वजह यह परेशानी उठ खड़ी हुई है। चिंतपूर्णी मंदिर के आसपास तथा स्थानीय बाजार में घूम रहे आधा दर्जन से अधिक बड़े-बड़े बकरे श्रद्धालुओं का रास्ता रोक रहे हैं। बकरे ने एक दुकान में घुसकर सारा सामान तितर बितर कर डाला।
विज्ञापन

चिंतपूर्णी से राजीव कुमार, संदीप, रणजीत, राजेश कुमार आदि ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे बकरे श्रद्धालुओं, स्थानीय कारोबारियों और आम राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। पंजाब, लुधियाना, जालंधर के श्रद्धालुओं में गुरप्रीत राजन, सुखदेव, हसप्रीत ने कहा कि बकरे अब भक्तों पर हमले कर रहे हैं।
विज्ञापन


बकरों को श्रद्धालु मां को भेंट करते हैं। मंदिर में रखने की कोई जगह नहीं है। अब बकरों को बंद करने के लिए बाड़े का इंतजाम किया जाएगा।
-सुभाष चौहान, मंदिर अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed