{"_id":"23-50948","slug":"Una-50948-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूबोवाल में सड़क हादसा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूबोवाल में सड़क हादसा, एक की मौत
Una
Updated Sun, 29 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के पूबोवाल में पेश आए सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे बैठे दो लोगों को रौंद डाला, जिसमें एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है, जबकि दूसरे को गंभीर रूप से घायल होने के चलते हरोली स्थित अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है, जबकि बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूबोवाल निवासी दो बुजुर्ग शनिवार देर सायं पूबोवाल में एक निजी बस की चपेट में आने से सड़क किनारे बैठे 70 वर्षीय हरदियाल सिंह निवासी पूबोवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुजुर्ग गुरवचन सिंह निवासी पूबोवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल गुरवचन सिंह को उपचार के लिए हरोली अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्तपाल में भेज दिया है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है, वहीं बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन