{"_id":"23-50945","slug":"Una-50945-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस शासन में खनन माफिया हुआ सक्रिय: कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस शासन में खनन माफिया हुआ सक्रिय: कंवर
Una
Updated Sun, 29 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, मंहगाई औैर पैसे का अवमूल्यन करने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा दोनों हाथों से देश को लूटा है। जनता कांग्रेसके कारनामों से दुखी हो चुक ी है। जनता अब 2014 में मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर आसीन देखना चाहती है। विधायक वीरेंद्र कंवर सोलहसिंगी धार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान पर निकलने से पूर्व विश्राम गृह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में विकास की रफ्तार धीमी होने से समस्त कार्य ठप्प पड़े हैं तथा खनन माफिया पूर्ण रूप से सक्रिय हो चुका है। उन्होंने कहा कि दस महीने के कांग्रेस के शासनकाल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इस दौरान खनन माफिया अधिक सक्रिय हो गया है तथा कांग्रेस कार्यकर्ता अधिकारियों तथा कर्मचारियों को डरा धमका रहे हैं। किसान, बागवान, कर्मचारी, बेरोजगार समेत सभी वर्ग दुखी हैं। कांग्रेस सरक ार से इनका मोह भंग हो गया है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार जब से सत्ता में आई है तब से मंहगाई अपनी चरम सीमा तक पहुंच गई है। इस मौके पर कुटलैहड़ के भाजपा प्रवक्ता सुरेंद्र हटली, महामंत्री चरणजीत शर्मा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन