{"_id":"23-46159","slug":"Una-46159-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के छुपकर फोटो खींचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं के छुपकर फोटो खींचने का आरोप
Una
Updated Sat, 25 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैड़ी (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत पड़ते एक निजी स्कूल की छात्राओं ने युवक पर छुपकर फोटो खींचने तथा फब्तियां कसने का आरोप लगाया है। इस संबंध में छात्राओं की ओर से स्कूल की प्रधानाचार्य को लिखित रूप में कंपलेट के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत पडते एक निजी स्कूल की लगभग डेढ़ दर्जन छात्राओं ने शुक्रवार को प्रधानाचार्य से शिकायत की है कि वह स्कूल की गैलरी में खड़ी थीं तो उन्होंने देखा की स्कूल के पास ही रहने वाला एक युवक अंगूर की बेल के पीछे से छुपकर उनके फोटो खींच रहा था। युवतियों ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त युवक अभद्र गाने गाकर स्कूल के विद्यार्थियों को अक्सर परेशान करता है और स्कूल आने जाने वाली छात्राओं पर फब्तियां कसता है। छात्राओं ने हिम्मत दिखाते हुए इस संबंध में प्रधानाचार्य को लिखित रूप में शिकायत की। जिस पर कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य ने इस बारे में अंब पुलिस को सूचित किया। उधर, अंब के डीएसपी मदन लाल ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है।