फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लालसिंगी में आधा दर्जन झुग्गियां राख

लालसिंगी में आधा दर्जन झुग्गियां राख

Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
Una
Una Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती क्षेत्र लालसिंगी में हुए अग्निकांड में लगभग आधा दर्जन झुग्गियां राख हो गईं। इसके चलते कई प्रवासी बेघर हो गए। प्रवासी मजदूरों की हजारों रुपये की संपत्ति भी राख हो गई। अग्निकांड में प्रवासी मजदूरों एवं उनके परिवार के लोगों के तन पर पहने कपड़ों के सिवाय और कुछ शेष नहीं बचा है। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर दो दर्जन से अधिक झुग्गियों को जलने से बचा लिया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर लालसिंगी में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप धारण कर आधा दर्र्जन झुग्गियों को चपेट में ले लिया। आग से मजदूरों की झुग्गियों में रखा घरेलू सामान राख हो गया। आग इतनी प्रचंड थी कि कुछ क्षणों में ही सब कुछ जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने के काफी प्रयास किए लेकिन लपटों की तपिश के आगे कोई नहीं टिक सका। अग्निशमन विभाग के अधिकारी भूपेंद्र डोगरा के नेतृत्व में आधारित टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मार्च माह में आगजनी की यह तीसरी बड़ी घटना है।
विज्ञापन

इससे पूर्व बरनोह और बसाल में प्रवासी अग्निकांड का शिकार हो चुके हैं। एसएचओ केएल बैरी ने बताया कि घटना में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी छह परिवारों की झुग्ग्यिां राख हो गई हैं। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed